भारत की शान और विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल अब न्यूजीलैंड की भी शोभा बढाएगा। भारतीयों का एक समूह यहां के ऑकलैंड शहर में ताजमहल का प्रतिरूप बनाने जा रहा है। ऑकलैंड के 'न्यू नॉर्थ रोड' के 'महात्मा गांधी केन्द्र' में प्रेम के प्रतीक ताजमहल के छोटे प्रतिरूप के निर्माण में एक अरब रूपए का खर्च आने की सम्भावना है और इसके लिए कोष जमा करना शुरू भी कर दिया गया है। हालांकि इस प्रतिरूप के लिए पर्यटकों के विशेष रूझान के मद्देनजर स्थानीय सरकार और जनता भी इसमें मदद कर रही है।
'न्यूजीलैंड हेराल्ड' अखबार में मंगलवार को इस सम्बन्ध में प्रकाशित खबर के अनुसार इस प्रतिरूप में संगमरमर का मकबरा, एक तालाब और सोना चढे हुए आभूषण शामिल होंगे। केन्द्र के अध्यक्ष कानू पटेल का कहना है, वह यहां कुछ ऎसा बनाना चाहते हैं जो भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और महिमा का प्रतीक हो और जिस पर यहां रहने वाला भारतीय समुदाय गर्व कर सके।
नितिन शर्मा (news with us)
No comments:
Post a Comment