Monday, October 5, 2009

मुख्यमंत्री मंच से नीचे गिरे

कांग्रेस नेता माहिर आजाद के बेटे के शादी समारोह में रविवार रात मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने की होड में क्षमता से ज्यादा लोगों के चढने से मंच गिर पडा। इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उस पर उपस्थित सभी लोग भी गिर गए। घटना में किसी के चोटिल होने की जानकारी नहीं है।
माहिर आजाद के बेटे रागिब का यह शादी समारोह स्टेच्यू सर्किल स्थित होटल हवेली में आयोजित था। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब रात 9.15 बजे शिरकत की। कुछ देर बाद वे दूल्हे को आशीर्वाद देने मंच पर चढे। मंच पर पहले भी कई लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने के लिए और लोग मंच पर चढ गए।
करीब सौ फीट चौडा, तीस फीट लम्बा और करीब पांच फीट ऊंचा मंच क्षमता से अधिक लोगों के चढने से हिलने लगा और अचानक भूतल पर आ गिरा। संतुलन बिगडने से मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग गिर पडे और फिर सम्भल कर उठ गए। मंच गिरने से समारोह में खलबली मच गई और सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री का घेरा बढा दिया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर मुख्यमंत्री समारोह में कुछ देर और रूके।
नितिन शर्मा (news with us)

No comments:

Post a Comment