पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में इजाफे के खिलाफ विपक्षी दलों ने शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। बंद की वजह से देश के कई शहरों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
भाजपा और वामपंथी दलों से सम्बद्ध संगठनों ने राजधानी समेत देश भर में धरना प्रदर्शन किया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने राजधानी में दस चौराहों पर चक्का जाम किया और गिरफ्तारी दी। पश्चिम बंगाल, केरल और त्रिपुरा में वामपंथी दलों से सम्बद्ध मजदूर संगठनों ने मूल्यवृद्धि के खिलाफ बंद का अह्वान किया।
प. बंगाल में सीटू के 24 घण्टे के परिवहन बंद के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडा। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार निरंकुश होकर काम कर रही है और उसे आम आदमी की बजाय औद्योगिक घरानों की चिंता ज्यादा सता रही है। मुम्बई में भाजपा सांसद गोपीनाथ मुंडे की अगुवाई में राज्य सचिवालय पर प्रदर्शन कर रहे बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की 12 घंटे की हडताल से केरल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
संप्रग को तोडने की कोशिशमहंगाई के बहाने विपक्ष सरकार को घेरने के साथ संप्रग को तोडने की रणनीति भी अपना रहा है। जद (यू) अध्यक्ष शरद यादव का समूचे विपक्ष के साथ संप्रग के तृणमूल कांग्रेस, राकांपा और द्रमुक को विरोधी मंच में आने का न्योता देना उसी रणनीति का हिस्सा है। जद-यू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि सरकार विरोधी बात करना और सत्ता पर बने रहने की राजनीति ठीक नहीं है। यदि संप्रग से घटक दल सरकार के इस निर्णय के पक्ष में नहीं है तो उन्हें विपक्ष के साथ आना चाहिए।
भाजपा का 25 जिलों में धरनाजयपुर. पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढाए जाने के विरोध में भाजपा ने शनिवार को जयपुर समेत 25 जिलों में धरना दिया। राष्ट्रीय महासचिव वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी राजस्थान से बाहर दौरे पर गए हैं इसलिए कहीं धरने में शामिल नहीं हो सके। चतुर्वेदी ने टेलीफोन पर बताया कि बचे हुए 6-7 जिलों में कार्यकर्ता रविवार को धरना देंगे जबकि अलवर में 30 जून को बडे स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन होगा। इस बीच राजधानी जयपुर में भाजपा के प्रदर्शन को दौरान शहर के पार्टी विधायक शामिल नहीं हुए।
जनता की कमर तोडीजनता आसमान छूती कीमतों से पहले ही परेशान थी और अब सरकार ने बडे औद्योगिक घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढाकर उसकी कमर और तोड दी। वृंदा करात, माकपा नेता
आदमी की चिंता नहीं सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है और राष्ट्रमण्डल खेलों के नाम पर करोडों रूपए खर्च हो रहे हैं। सरकार तेल कम्पनियों का घाटा पूरा करने में लगी है। मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष
worth less
ReplyDelete