Saturday, June 26, 2010

पाक में तिरंगे का अपमान

इस्लामाबाद। पाक में तिरंगे का एक बार फिर अपमान हुआ है। शुक्रवार रात गृहमंत्री पी. चिदम्बरम और पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक की बैठक के दौरान साइडटेबल पर पाक राष्ट्रध्वज के साथ तिरंगा उल्टा लगा दिया गया। तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर होना चाहिए, लेकिन हरे रंग को ऊपर करके झण्डा लगा था। चिदम्बरम ने गलती पकडी और मलिक को जानकारी दी।
मलिक ने खेद जताते हुए गलती सुधारने के आदेश दिए। चिदम्बरम ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, 'मैंने गलती पकडी और उन्होंने (मलिक) ने उसे सुधार लिया। वर्ष 2005 में तत्कालीन पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भारत यात्रा पर आए थे तो उनके विमान में भी तिरंगे को उल्टा लगाया गया था।

No comments:

Post a Comment