Thursday, August 20, 2009

स्वाएन फ्लू से दिल्ली में पहली मौत

स्वाएन फ्लू अपना कहर देशभर में फेलता जा रहा है। अब तक इस बीमारी के चलते ३३ लोगो की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दिल्ली में भी इस बीमारी के चलते एक और मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार २० साल के युवक को १२ अगस्त को गुडगाव से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भरती करवाया गया था। उसे लगातार टेमी फ्लू के डॉस दिए जा रहे थेलेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नही हो पाया। दो दिन पहले उसे एक हार्ट अटेकहुआ था। तमाम कोशिशो के बाद भी उसे नही बचाया जा सका। इस तरह यह युवक स्वाएन फ्लू का दिल्ली में पहला शिकार बन गया। लेकिन हो सकता है की यह फ्लू से दूसरी मौत हो। क्यूंकि, अस्पताल सूत्रों की माने तो दो दिन पहले एक युवा महिला को स्वाएन फ्लू लक्षणों के चलते भरती करवाया गया था। उसका टेस्ट भी हुआ था जिसकी रिपोर्ट नही आई है। लेकिन इस महिला की भी बुधवार को मौत हो गई थी। अभी इस मामले की पुष्टि नही हो पाई है की वह इस बीमारी से पीड़ित थी या नही। मानाजा रहा है की उसकी रिपोर्ट गुरुवार को मिलेगी। यदि उसके टेस्ट में फ्लू की पुस्ती होती है तो स्वाएन फ्लू से यह दूसरी मौत हो जायेगी। इस मौत से अस्पताल प्रशासन मैं दहसत का महूल देखा जा रहा है।

1 comment: