Monday, December 13, 2010
पगड़ी पहनने के चलते अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने बुरा बर्ताव किया
वॉशिंगटन. अमेरिका में भारतीय राजनयिकों के साथ बदसुलूकी की खबरें थम नहीं रही हैं। ४ दिसंबर को मिसीसिपी के जैक्सन-एवर्स एयरपोर्ट पर अमेरिका में साड़ी पहनने की वजह से भारत की राजदूत मीरा शंकर के साथ हुई बदसुलूकी के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरदीप सिंह पुरी के साथ पगड़ी पहनने के चलते अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने बुरा बर्ताव किया है। हरदीप सिंह पुरी के राजनयिक होने के बावजूद टेक्सास एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने उनकी पगड़ी की तलाशी ली। पुरी ने इसका विरोध किया, लेकिन अमेरिकी अधिकारी तलाशी पर अडे़ रहे। इतना ही नहीं पुरी को संदिग्ध लोगों के लिए बने कमरे में आधेघंटे तक बैठाया गया। इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने शिकायत दर्ज कराई है। मीरा शंकर की तलाशी के मामले पर उठे बवाल के बाद भारत ने अमेरिका से कहा था कि अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो वह भी अपने नियमों में बदलाव को मजबूर होगा। पिछले हफ़्ते शनिवार को अमेरिकी दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन डोनाल्ड लू को विदेश मंत्रालय बुलाया गया था। मंत्रालय में अमेरिकी मामलों के संयुक्त सचिव जावेद अशरफ ने लू से कहा था कि मीरा की तलाशी का मामला बेहद चिंताजनक है। भारतीय राजदूत पर सुरक्षा जांच के वे मापदंड लागू नहीं होते, जो अन्य यात्रियों पर होते हैं। फिर भी परिवहन सुरक्षा अधिकारियों को उन्होंने (मीरा ने) विदेश विभाग के दिशा निर्देशों के मद्देनजर खुद से संबंधित सभी दस्तावेज दिखाए। इसके बावजूद उनकी अतिरिक्त जांच की गई। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रोनेन सेन ने इस घटना पर कहा कि वह भी इस प्रक्रिया से कई बार गुजर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हाथों से तलाशी सामान्य बात है और उसको नस्ली व्यवहार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने भारत में भी इस तर्ज पर तलाशी की वकालत की। १९७४ बैच के आईएफएस हैं हरदीप१९५२ में जन्मे हरदीप सिंह पुरी ने १९७४ में भारतीय विदेश सेवा ज्वाइन किया। उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी भी भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। हरदीप पुरी जापान, जेनेवा, श्रीलंका, ब्रिटेन और ब्राजील में भारतीय दूतावासों और हाई कमिशन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी दो बेटियां हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment