Saturday, April 24, 2010

पहाड़ी पर नाकाबंदी

ट्रक लूट में नाकाम अपराधियों ने शनिवार रात पुलिस को खूब छकाया। पहले ट्रांसपोर्ट नगर और फिर कुण्डा में नाकाबंदी तोडकर बोलेरो दिल्ली की ओर चली गई। बाद में पुलिस को चकमा देने के चक्कर में बोलेरो डिवाइडर पर अटक गई, जिसे छोड कर अभियुक्त कूकस की पहाडी पर चढ गए। पहाडी का घेरा बनाकर करीब सात घण्टे की तलाशी अभियान के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने तीन जनों को दो देशी कट्टे व कारतूस के साथ पकडा। उनके आधा दर्जन साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
ट्रक चुराने आएपकडे गए तीन युवक आबिद, अय्यूब व कय्यूम अपने को पलवल स्थित कुन्हाना निवासी बता रहे हैं। तीनों अभियुक्त आधा दर्जन साथियों को लेकर रात को ही बोलेरो से जयपुर आए थे। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में रात करीब दो बजे एक ट्रक को चुराने का प्रयास किया। उसी दौरान ट्रक केबिन के ऊपर सो रहे चालक की नींद खुल गई, जिसे अपराधियों ने हथियार दिखा दिया। चालक के हल्ला मचाने पर अभियुक्त भाग छूटे। ट्रंासपोर्ट नगर थाने की नाकाबंदी पर बोलेरो को रूकने का इशारा किया। इस पर बोलेरो की रफ्तार और बढा दी। पुलिस को ग“ाा देकर बोलेरो दिल्ली रोड पर बढ गई। कुण्डा स्थित नाके पर भी बोलेरो की रफ्तार कम नहीं हुई।
ग“ाा देने के लिए लिया यू-टर्ननाकाबंदी तोड कर निकली बोलेरो के पीछे उप निरीक्षक मुंशीलाल के नेतृत्व में क्यू.आर.टी. जीप ने पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछे आता देख अभियुक्तों ने रफ्तार और बढा दी। अभियुक्तों ने पुलिस को ग“ाा देने के लिए यू-टर्न लिया और वापस जयपुर की ओर आने लगे। यह तरकीब काम भी आ गई। वापसी में कुण्डा नाके के निकट दिल्ली की ओर यू-टर्न करने के लिए कट नहीं मिलने पर उन्होंने बोलेरो डिवाइडर पर चढा दी। पुलिस टीम देख अभियुक्त पहाडी पर चढ गए।
घेरा डाल शुरू किया तलाशी
अभियानसूचना पर आमेर थानाधिकारी महेश शर्मा, वृत्ताधिकारी राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल मौके पर पहंुचे। रात गश्त वाले जाप्ते के अलावा तीस पुलिस कर्मी कूकस से बुलाए गए। ड्रैगन लाइट से अभियुक्तों की तलाश की गई। सुबह दस बजे बाद पुलिस के हाथ तीन जने लगे। उनके पास दो देशी कट्टे व कारतूस मिले। उनके आधा दर्जन साथी फरार हो गए। बोलेरो पर हरियाणा नम्बर की प्लेट लगी हुई थी। उसे हटाने पर दिल्ली की नम्बर प्लेट मिली।बोलेरो की तलाशी में एक रजिस्टे्रशन के कागजात मिले, जिस पर कुछ और ही नम्बर लिखे थे। पडताल के लिए पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई है। रजिस्ट्रेशन कागजात गुडगांव के कमला नगर निवासी व्यक्तिके हैं।

No comments:

Post a Comment